फतेहपुरिया (राजगढ़िया) परिवार
वंशावली एवं ऐतिहासिक विवरण
परिवार का इतिहास
फतेहपुरिया (राजगढ़िया) परिवार गणपत राय जी राजगढ़िया का खानदान है। इस खानदान का मूल निवास स्थान राजगढ़ (बीकानेर राज्य) रहा है। यह परिवार अत्यंत प्राचीन, प्रतिष्ठित एवं सम्माननीय माना जाता है।
प्रारंभ में यह परिवार फतेहपुर में निवास करता था। उस समय भी यह परिवार धार्मिक, सामाजिक एवं प्रतिष्ठित लोगों में गिना जाता था। लगभग 200 वर्ष पूर्व सेठ श्री किशनदास जी फतेहपुर से राजगढ़ आए और वहीं स्थायी रूप से बस गए।
तभी से इनके वंशज राजगढ़ में निवास करते आ रहे हैं। यह परिवार राजगढ़ में फतेहपुरिया नाम से प्रसिद्ध हुआ। बीकानेर राज्य द्वारा इस परिवार को चौधरी की उपाधि प्रदान की गई।
परिवार द्वारा निर्मित हवेलियाँ, कुएँ, जोहड़, धर्मशालाएँ एवं मंदिर आज भी उनके गौरवशाली इतिहास के साक्षी हैं। बीकानेर दरबार द्वारा स्वर्ण कड़ा, नगाड़ा, झंडा एवं चंवर जैसे विशेष सम्मान प्रदान किए गए।